लक्की राठौड़/बरवेट
सहकारिता विभाग एवं जिला सहकारी संघ झाबुआ के संयुक्त तत्वाधान में पेटलावद तहसील के ग्राम बरवेट में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष पर एक सेमिनार आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकारी प्रशिक्षण केंद्र के पूर्व आचार्य श्री के. एल. राठौर एवं विशेष अतिथि डॉ दिलीप निनामा, पशु चिकित्सा पशुपालन विभाग एवं सोहन सिंह कनेश क्षेत्रीय प्रबंधक दुग्ध सहकारी संघ पेटलावद रहे
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया ।
तत्पश्चात पशु चिकित्सक डॉक्टर ने निनामा ने पशुपालन विभाग के द्वारा दी जा रही सुविधाएं एवं शासन की योजनाओं पर चर्चा की ।
दुग्ध सहकारी संघ के प्रबंधक सोहन सिंह कनेश ने दुग्ध सहकारी संस्थाओं की योजनाओं पर अपने विचार रखें कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि श्री के एल राठौर ने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 की विस्तृत जानकारी देते हुए सहकारी आंदोलन का वर्तमान परिदृश्य एवं भारत सरकार की सहकारी संस्थाओं में संचालित की जाने वाली 54 प्रकार की योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी साथी दुग्ध सहकारी संघ भोपाल को एनडीडीबी द्वारा अनुबंध कर सहयोग देने पर विस्तृत चर्चा की कार्यक्रम में दुग्ध सहकारी संस्था के अध्यक्ष ने भी अपने विचार रखें कार्यक्रम का संचालन एवं आभार जिला सहकारी संघ के प्रबंधक श्री दुर्गेश पालीवाल ने कियाl
कार्यक्रम में ग्राम बरवेट के दुग्ध सहकारी संस्था एवं प्राथमिक कृषि साक्षरकरी संस्थाओं के पदाधिकारी एवं जागरूक किसानों ने भाग लिया l