अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास किया  बारिश के बीच भी योग अभ्यास में सहभागिता की

परिवेश पटेल रायपुरिया

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लगातार बारिश के बीच भी सभी ने नगर के शासकीय स्कुल के बरामदे में योग प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में सामूहिक योग अभ्यास कियाl

नगर में सुबह से हो रही बारिश के चलते योग अभ्यास कार्यक्रम पूर्व में निर्धारित उत्कृष्ट विद्यालय के स्थान पर शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र परिवर्तन में किया गया। इस दौरान योग की विभिन्न मुद्रा का अभ्यास योग प्रशिक्षक मालवी ने करवाया। योग अभ्यास के लिए शा.उ.मा. वि. रायपुरिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया जिसमे भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह मालीवाड, मंडल उपाध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार ,आई.टी.सेल संयोजक मोनू, कुशवाहा भाजपा कार्यालय मंत्री निलेश भूरिया शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने सामुहिक योग अभ्यास किया।