“अजय की मौत: हत्या की आशंका या आत्महत्या? भोजमार्ग में लटकता शव, पुलिस सस्पेंस में”

कार्तिक हटीला@झाबुआ

झाबुआ शहर के भोजमार्ग में एक व्यक्ति की लाश पेड़ पर लटकी मिली है, जिसके कारण वहां सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान अजय, पिता आलम सिंह डावर, ग्राम आठवां, जिला अलीराजपुर के रहने वाले के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है, और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। फिलहाल मृतक के कारण मृत्यु की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी, लेकिन मामला संदिग्ध बताया जा रहा है और पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर सक्त जांच शुरू की है।