आदि कर्मयोगी Achcha के तहत गवर्नेस पोग्राम का हुआ आयोजन

झाबुआ जिले के रामा में आदि कर्मयोगी अभियान रेस्पासं गवर्नेस प्रोग्राम जनजातिय विकास और परिवर्तन के लिए व्यक्तियों और संस्थाओं को सशक्त बनाना ब्लॉक प्रोसेस लैब जनपद पंचायत रामा जिला-झाबुआ (म.प्र.) दिनांक 09 सितम्बर से 14 सितम्बर 2025आयोजन जनजातिय कार्य विभाग मंत्रालय नई दिल्ली-एंव जिला प्रशासन के निर्देशानुसार- दिनांक 09.09.2025 से 10.09.2025 एवं दिनांक 13.09.2025 को “आदि कर्मयोगी रेस्पांस गवर्गेस प्रोग्राम । जन जातिय विकास और परिवर्तन के लिए व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य को लेकर ब्लॉक प्रोसेस लैब किया गया जिसके अन्तर्गत नोडल अधिकारी, सुश्री वर्षा सौलकीं सी.ई.ओ. जनपद पंचायत रामा एवं सहायक नोडल अधिकारी, श्री बाबुलाल बारिया पी.सी.ओ. जनपद पंचायत रामा-ब्लॉक मास्टर ट्रेनर- श्रीमति आयशा कुरेशी खण्ड शिक्षा अधिकारी वि.ख. रामा, श्री दिलीपसिंह ढाक-खण्ड स्त्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र रामा, श्रीमति अंकिता पाठक ब्लॉक समन्वयक लोक स्वास्थय यांत्रिकी रामा, श्रीमति संगीता भाबोर सुपरवाईजर महिला एवं बाल विकास रामा एवं श्री कलमसिंह वसुनिया- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामा सभी मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा आदि कर्मयोगी-ब्लॉक प्रोसेस लैब बडे ही रोचक तरीकों से समझाया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में किस तरह से प्रत्येक विभाग के साथ मिलकर ग्राम विकास की योजनाऐं बनाई जावें, और गांव में अंतिम कडी में बैठे व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभपहुँचाया जा सके। इस कार्य हेतु विभिन्न प्रपत्र भरने के तरीके पी.पी.टी. के द्वारा समझाए गए।

आज दिनांक 09.09.2025 को 02 क्लस्टर- खेडा एवं उमरकोट के सभी विभागों के कर्मचारियों को सम्मिलित किया गया था। यह प्रोसेस लैब क्रमशः तीन दिनों तक निरन्तर चालू रहेगी जिसमें अलग-अलग क्लस्टर के कर्मचारी सम्मिलित होगें।

उपरोक्त प्रोसेस लैब में विकास खण्ड रामा के क्लस्टर खेडा एवं उमरकोट के समस्त विभागों के 180 अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुऐ। प्रशिक्षण कार्यकम प्रातः 10 बजे से शाम 6.00 बजे तक चला। इसी तरह से आगामी दिनों तक लगातार यह प्रोसेस लैब जारी रहेगी।