कलेक्टर डॉ. भरसट सख्त, निर्माण कार्यों में लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट

कलेक्टर डॉ. भरसट सख्त, निर्माण कार्यों में लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट

निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरे करने के निर्देश, धीमी प्रगति वाले ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई

महेंद्र देवड़ा झाबुआ ✍️

झाबुआ, 31 अक्टूबर। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की अध्यक्षता में शनिवार को जिले के समस्त निर्माण विभागों एवं निर्माण एजेंसियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं।

कलेक्टर ने निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी और लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जिन ठेकेदारों द्वारा कार्यों में रुचि नहीं ली जा रही है अथवा जिनकी प्रगति संतोषजनक नहीं है, उनके विरुद्ध नियमानुसार ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाए।

उन्होंने सभी निर्माण विभागों को नियमित मॉनिटरिंग करने और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि विकास कार्य समय पर पूरे हो सकें।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेन्द्र सिंह चौहान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।