✍️ प्रद्युम्न बैरागी / अक्षय चौहान
खवासा नगर में शारदीय नवरात्र के आगमन के साथ ही माता की भक्ति और उत्सव का माहौल हर तरफ फैल गया है। नगर के प्रमुख मंदिर और गरबा पंडाल भव्य सजावट और तैयारियों के अंतिम चरण में हैं।
नगर में दो स्थानों पर होंगे गरबा कार्यक्रम
खवासा नगर में प्राचीन रोग्या देवी मंदिर पर विगत कई वर्षों से एवं हनुमान चौक पर संकट मोचन मित्र मंडल द्वारा विगत 13 वर्षों से घट स्थापना कर गरबे का आयोजन किया जा रहा है।
मंदिर और पंडाल: सजावट का भव्य अनुभव
नगर के मंदिरों में साफ-सफाई, रंग-बिरंगी रोशनी और झिलमिलाती सजावट ने माहौल को भक्तिमय बना दिया है। पंडालों में विद्युत सजावट और आकर्षक लाइटिंग ने गरबा महोत्सव को और भव्य रूप दे दिया है।
नवरात्र के पहले दिन: भव्य चुनरी यात्रा
नवरात्र के पहले दिन सुबह रोग्या देवी मंदिर से नगर के प्रमुख मार्गों से भव्य चुनरी यात्रा निकलेगी। इसमें श्रद्धालु माता की महिमा का गुणगान करेंगे और नगरभर में उत्सव की झलक दिखाई देगी। आयोजक समिति रोग्या देवी मित्र मंडल सभी नागरिकों और श्रद्धालुओं को आमंत्रित कर रहे हैं ताकि पर्व की भव्यता और बढ़ सके।
गरबा रास: 22 सितंबर से 2 अक्टूबर
इस नवरात्र के दौरान प्रतिदिन रात्रि में गरबा रास का आयोजन किया जाएगा। नगर की सभी माता-बहनों से अनुरोध है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर गरबा रास का आनंद लें और उत्सव की रौनक बढ़ाएं।
आयोजकों का संदेश
श्री रोग्या देवी मित्र मंडल और श्री संकट मोचन मित्र मंडल ने नगरवासियों से आग्रह किया है कि वे परिवार और मित्रों के साथ इस महापर्व में शामिल होकर माता की आराधना और गरबे की धूम का हिस्सा बनें।





