
शांतू गरवाल। झाबुआ
ग्राम खेड़ा में एक दुखद हादसा सामने आया। गांव के बुजुर्ग टेटिया पिता वक्त गामोड अचानक कुएं में गिर गए और लंबे समय तक किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। बाद में जब ग्रामीणों ने देखा तो हड़कंप मच गया। उन्हें कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। बुजुर्ग टेटिया गामोड अपने मिलनसार स्वभाव और सरलता के लिए जाने जाते थे। अचानक हुई इस मौत से परिजन और ग्रामीण सदमे में हैं।सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। गांव में इस हादसे के बाद मातम पसरा हुआ है।



