गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़, लाखों के तादाद में पहुंचे श्रद्धालु, प्रशासन की रही पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था

भूपेंद्र बरमंडलीय, झाबुआ 

झाबुआ जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हनुमंत आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखने को मिली । दूरदराज से आए भक्तों ने अपने गुरु के धाम पर दर्शन के लिए पैदल यात्रा की । मेघनगर और आसपास के भक्त गण सुबह से ही अपने गुरु के धाम पर दर्शन के लिए निकल गए थे । प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की थी । एसडीएम मेडम रितिका पाटीदार ने वाहन के लिए रूट बदलने का निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं को धाम में जल्दी से पहुंचने का रास्ता सुगम हो जाए । पिपलखुटा के दो किलोमीटर दूर से ही पार्किंग करवा दी गई थी, जिससे श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो । गुरु मूर्ति और पूजन पादुका का कार्यक्रम सुबह 9 बजे से आरंभ हो गया था ! महंत श्री दयारामदास जी और साधु मंडल ने शंखनाद किया और यज्ञ पूर्णाहुति 11 बजे सम्पन्न की गई । महाआरती श्री हनुमान जी और गुरु जमुनादास की आरती भक्तों द्वारा उतारी गई
जगह-जगह श्रीफल, अगरबत्ती और चिरोंजी की प्रसाद के स्टाल भी थे । भक्तों ने खिलौने और अन्य सामग्री की दुकानों से खरीदी की । सभी भक्त गण आशीर्वाद लेने श्री महंत श्री दयारामदास जी के नजदीक पहुंचकर उनके आशीर्वाद लिए और भंडारे का लाभ भी लिया

पुलिस विभाग और राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग की अहम भूमिका

पुलिस और प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की थी । मेघमगर एसडीएम रितिका पाटीदार ,थांदला एसडीओपी नीरज नामदेव, थाना प्रभारी के एल बरकड़े, तहसीलदार पलकेश परमार, रंभापुर चौकी प्रभारी हरीसिंह झाला और पुलिस विभाग,राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग ने अपनी भूमिका निभाई । आसपास के ग्रामीणजन के युवा वॉलिंटियर और सुरक्षा समिति के सदस्यों व कोटवारो ने भी अपनी सरहानीय भूमिका निभाई ।