घर की दहलीज पर मौत: सांप ने डसा, परिवार की आँखों के सामने बुझी जिंदगी

शांतू गरवाल@कल्याणपुरा

शुक्रवार शाम को काकड़कुआ गाँव में एक दुःखद घटना सामने आई। खेत का कार्य पूर्ण कर घर लौटे एक युवक घर में आराम कर रहा था, तभी अचानक एक ज़हरीले साँप ने उसे डस लिया। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने सतर्कता दिखाते हुए युवक को तेजी से नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, लेकिन दुर्भाग्यवश, उनकी मेहनत रंग नहीं लाई और रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।

गाँव में शोक की लहर

अचानक हुई इस घटना से पूरे गाँव में शोक का माहौल है। युवक की असामयिक मृत्यु ने परिवार सहित सभी ग्रामीणों को गहरे आघात में डाल दिया है।