सीनीयर बालक छात्रावास क्रमांक-05, झाबुआ के अधीक्षक रमेश अमलियार को निलंबित कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक छात्रावास में कक्षा 11वीं के छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना के बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई। अधीक्षक पर कर्तव्य में लापरवाही और छात्रों की सुरक्षा में गंभीर चूक का आरोप है।
सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग झाबुआ ने आदेश जारी करते हुए अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।