झाबुआ । भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता (एडिप योजना) अंतर्गत श्री कचरु पिता मोहनसिंह डामोर निवासी पिपलिया पारा रोड़ तहसील झाबुआ को जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत करने पर कलेक्टर नेहा मीना द्वारा (इलेक्ट्रिक बैट्री) वाली ट्राई साइकिल प्रदाय की गई।
श्री कचरु पिता मोहनसिंह डामोर द्वारा कलेक्टर नेहा मीना के समक्ष उपस्थित होकर आवेदन दिया कि दैनिक जीवन में आवागमन की सुलभता हेतु इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल की मांग की गयी। कलेक्टर ने सामाजिक न्याय विभाग उप संचालक से उपलब्धता के बारें में जानकारी लेकर एडिप योजनान्तर्गत ट्राई साइकिल दिये जाने हेतु निर्देशित किया। ट्राई साइकिल भेंट करने के उपरांत कलेक्टर नेहा मीना ने श्री कचरु से पूछा कि वे ट्राई साइकिल का उपयोग का किस तरह से करेंगे। जिसका श्री कचरु ने सहर्ष जवाब दिया कि वे ट्राई साइकिल का उपयोग कर मंडी से सब्जियां लाकर बेचेंगे। साइकिल प्राप्त होने पर उन्होंने कलेक्टर नेहा मीना का धन्यवाद दिया और एडिप योजना को सभी दिव्यांगजनों के लिए हितेषी बताया।
इस दौरान उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री पंकज सांवले, सामाजिक न्याय विभाग से श्री खुशाल गुंडीया उपस्थित रहे।