झाबुआ अमरनाथ सेवा समिति ने सामग्री का रथ  अमरनाथ यात्रियों के लिए किया रवाना  दानदाताओं ने विशाल भंडारे के लिए दी बढ़ चढ़कर सामग्री…

झाबुआ। झाबुआ अमरनाथ सेवा समिति को विशाल भंडारे के लिए भक्तों ने बढ़ चढ़कर सामग्री दानदाताओं ने भेंट की, वह सामग्री अमरनाथ बाबा के दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों के लिए वहां प्लॉट नंबर 3 पर चंदनबाड़ी निशुल्क वितरण भोला भंडारा परिवार दाहोद हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वितरण करेगा।

दानदाताओं ने विशाल भंडारे के लिए दी बढ़ चढ़कर सामग्री…

अमरनाथ सेवा समिति झाबुआ के द्वारा विशाल भंडारे के लिए भक्तों द्वारा क्विंटलो बन खाद सामग्री अमरनाथ सेवा समिति दाहोद को झाबुआ से रथ को आज शाम 6 बजे बाद रवाना कर दाहोद भोला भंडारा परिवार को भेजा गया, वही भोला भंडारा परिवार दाहोद सभी जगह की सामग्री एकत्रित कर एक या दो दिन में अमरनाथ बाबा के लिए वहां से रथ को रवाना करेगा। यह भंडारा अमरनाथ यात्रा में तीर्थ यात्रा में शामिल भक्तजनों को जगह जगह भंडारे के रूप में अनेकों प्रकार की खाद सामग्री खाने को निःशुल्क रूप से जगह जगह पर मिलती रहेगी। जिसको प्रसादी के रूप में भक्तजन ग्रहण कर बाबा के दर्शन के लिए आगे बढ़ते चलेंगे।

निशुल्क विशाल भंडारे में 1 महीने तक सतत चलेगा….

अमरनाथ झाबुआ व दाहोद समिति का यह विशाल निशुल्क भंडारा अमरनाथ में चंदनबाड़ी का प्लाट नंबर तीन पर रहेगा। निशुल्क विशाल भंडारे में 1 महीने तक कई भक्तजन वहां रहकर इस सेवा कार्य में जुटे रहेंगे। वही बाबा के दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों के लिए भी सेवा कार्य और मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। जिसके लिए झाबुआ व दाहोद के बड़ी संख्या में भक्तजन सेवा देने के लिए महिनों से वेटिंग लगाए हुए हैं। वही सेवा कार्य करने वालों के लिए भी समिति ने व्यापक इंतजाम व सुरक्षा के बंदोबस्त किए हैं।

निजी गार्डन से किया रथ रवाना….

राजवाड़ा के पास स्थित निजी गार्डन से सामग्री का रथ रवाना किया गया है हर वर्ष उत्कृष्ट विद्यालय के पास स्थित पवार इलेक्ट्रिक से रथ रवाना होता है लेकिन इस बार वहां पर निर्माणाधीन भवन का कार्य चलने के कारण स्थान चेंज किया गया जिसके कारण रजवाड़ा के पास स्थित निजी गार्डन से सामग्री का रथ देर शाम को रवाना किया गया।

दाहोद से रथ रवाना होने के पूर्व भक्तजन शिव भजनों थिरके…

अमरनाथ सेवा समिति झाबुआ से भोला भंडारा परिवार दाहोद के लिए खाद सामग्री का रथ रवाना करने के पूर्व भक्तजन शिव भक्तों ने जमकर शिव भजनों पर बोल भोले की धुन पर जमकर थिरके और भजनों का भी शिव भक्तों ने अपनी मधुर आवाज से शिव गीतों की मधुर प्रस्तुत की थी दी जिसमें महिला पुरुष व बच्चे सभी शामिल हुए। अमित पवार,मनोज वर्मा, प्रकाश राठौड़ में बताया है कि अमरनाथ सेवा समिति पिछली बार से भी अधिक सदस्य जुढ रहे हैं

जो निरंतर बढ़ते ही जा रहा है, यह भक्तों का भगवान के प्रति अटूट विश्वास और और बर्फानी बाबा का आशीर्वाद सेवा समिति को प्राप्त हो रहा है।

रथ के साथ यह सामग्री हुई रवाना….

बाबा अमरनाथ जाने के लिए जिस रथ को आज झाबुआ से रवाना किया उसमें झाबुआ से भक्तों द्वारा सामग्री प्रदान की गई वह सामग्री कई क्विंटल

शक्कर,नमक कट्टे, चावल, पोहा, दाल, मैदा, तेल के डिब्बे बड़ी मात्रा में, देसी घी, चक्की, टोस, चाय पत्ती, आटा, सेव, बिस्किटों की पेटी बढ़ी मात्रा में, चाकलेट, चांवल आदि अनेकों को खाद सामग्री भक्तों द्वारा बढ़ चढ़कर समिति को प्रदान की गई। बाबा अमरनाथ यात्रियों के लिए हर तरह के पकवान जेसे लड्डू,पोहा, फरियाली खिचड़ी, रसगुल्ले, दूध मलाई आदि व्यंजक सामग्री खाने के लिए उपलब्ध रहेगी। यह सामग्री अमरनाथ यात्री भक्तों के लिए निशुल्क में चंदनबाड़ी प्लॉट नंबर 3 पर वितरित यात्रा प्रारंभ होने के वक्त से हो जाएगी। जो पूरे एक माह तक चलेगी। अमरनाथ सेवा समिति से जुड़े भक्तों का कहना है कि

ईसका पूरा श्रेय अमरनाथ सेवा समिति झाबुआ द्वारा श्री भोले भंडारा परिवार दाहोद गुजरात को जाता है,जो हर बार भक्तों की सुविधा के लिए

हर बार अमरनाथ प्लॉट नंबर 3 पर चंदनबाड़ी निशुल्क वितरण करता है।