तेजा दशमी पर गाजे बाजे के साथ नगर में निकला जुलूस पानी की राहत से मेले मे व्यपार हुआ अच्छा 5 बजे बाद पुलिस द्वारा दुकाने बंद कराने को लेकर व्यपारी हुए नाराज

खवासा में तेजा दशमी पर एक दिन पहले तेजाजी मन्दिर पर जागरण का आयोजन किया गया था एवं सुबह खवासा जाट परिवार के अंशधारी स्वगीय हीरालाल जाट के यहां सुबह छतरी की पूजन अर्चना कर बेंड बाजो के साथ नगर में जुलूस निकाला गया जो की नगर के मुख्य मार्ग होते हुए तेजाजी मन्दिर पहुचा। हीरालाल जाट के देवलोक गमन होने के बाद छोटे बेटे राजेश जाट मे तेजाजी का अंश उतरा वहां आरती के बाद कनीराम डेरिया, नंदलाल भालोड द्वारा दिनभर तांती तोड़ी गयी,बताते है कि सांप के काटने पर तांती बांधते है जिससे सांप का जहर शरीर में नही फैलता है और वह तांती तेजा दशमी पर काटी जाती है। शाम को आरती के बाद प्रशादी का वितरण किया गया।

मेले जैसा रहा माहौल

तेजा दशमी पर खवासा में मेले जैसा माहौल देखने को मिला,तरह तरह की दुकानें सजी थी,एवं क्षेत्र के हजारों लोगों ने पहुच कर तेजाजी के दर्शन का लाभ लिया एवं मेले में ख़रीददारी भी की लगातार बारिश बारिश से व्यपारी मे बारिश को लेकर डर भी था दशमी पर बारिश नही होने से व्यपारियों के चेहरे खिल उठे।

पुलिस प्रसाशन रहा मुस्तेद

थांदला एसडीओपी नीरज नामदेव थाना प्रभारी अशोक कनेश चौकी प्रभारी एडमिरल तोमर के साथ पूलिस प्रशासन भी दिन भर मुस्तेद रहा।। चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात था जिससे कोई घटना ना हो। ग्राम पंचायत सचिव कांतिलाल परमार द्वारा भी एक दिन पहले लाइन डाल कर व्यापारियों को अंदर दुकाने लगाने को कहा था जिससे किसी को कोई तकलीफ ना हो

व्यापारी हुए नाराज

खिलोने वाले व्यापारी ने पुलिस के प्रति नाराजी जाहिर की इनका कहना था की शाम 5 बजे पुलिस वाले ने दुकाने बंद करने को कहा तो व्यापारी का कहना था की गांव की ग्राहकी शाम को जाते समय ही समान साथ ले जाते है ऐसे मे हम दुकान बंद कर लेंगे तो हमारा माल बच जायेगा

चौकी प्रभारी से चर्चा

चौकी प्रभारी एडमिरल तोमर ने बताया की मेले की व्यवस्था देखते हुए शाम को कोई घटना ना हो इस लिए जो बहार के व्यपारी आये थे उन्हे 5 बजे बाद घर जाने के लिए कहा जिससे उन्हे भी अपने गांव जाने मे कोई तकलीफ ना हो ओर भिड़ को काबू किया जा सके जिससे कोई घटना भी ना हो। फिर भी व्यापारी द्वारा व्यपार किया गया था।