
खवासा। शिव शक्ति कावड़ मंडल खवासा द्वारा तृतीय कावड़ यात्रा सावन मास के द्वितीय सोमवार को भेरूगढ़ माही नदी से जल भर कर कावड़ यात्रा निकाली जिसमे युवाओं द्वारा 30 लीटर से अधिक जल भर एक विशेष कावड़ बनाई थी जिसको सभी युवाओं ने कावड़ उठाने का लाभ लिया । कावड़ यात्रा मे भक्त हर हर महादेव,बोल बम के जयकारों के साथ नाचते, झूमते हुए ग्रामीण क्षेत्र होते हुए लगभग खवासा 12 किलोमीटर की दूरी तय करके 2:30 बजे खवासा पहुचे।
कावड़ यात्रा बाजना रोड हनुमान चौक,नीम चौक होते हुए शंकर मंदिर पहुंची वहां पर देवों के देव महादेव को जल अर्पित किया गया एवम गांव परिवार की खुशाली की कामना की। इसके पश्चात पाटीदार धर्मशाला पर कावड़ यात्रियों के भोजन की व्यवस्था भी की गई जिसमें सभी कावड़ियों ने भोजन प्रसादी का लाभ लिया। कावड़ यात्रा को लेकर महिलाओं एवं छोटे बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। कावड़ यात्रा से नगर भक्तिमय हो गया।समिति द्वारा कावड़ियो के लिए जगह जगह अल्पाहार एवम जल की व्यस्था की गई थी एवम खवासा से जाने के लिए बस एवम अन्य चार पहिया साधन की व्यस्था की गई थी।कावड़ यात्रा में सेकडो की संख्या में कावड़ियों शामिल हुए एवं उनका जगह जगह स्वागत किया गया। कावड़ यात्रा को लेकर थांदला थाना प्रभारी अशोक कनेश एवं चौकी प्रभारी एडमिरल तोमर कावड़ यात्रा की व्यवस्था संभालते हुए चल रहे थे।




