न्यू हाइट्स पब्लिक स्कूल में हाउस सेरेमनी एवं शपथ विधि समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ

खवासा। मुख्य अतिथि बलवीर सिंह संधू (रिटायर आर्मी वर्तमान में सामाजिक समरसता प्रमुख), मुकेश जाट (समाज सेवी ग्राम सुराना, रतलाम) श्रीमति माया देवी प्रेमसिंह चौधरी (जनपद उपाध्यक्ष) की अध्यक्षता में आयोजित न्यू हाइट्स पब्लिक स्कूल खवासा में हाउस सेरेमनी ओर शपथ विधि समारोह कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ।
हेड बॉय लक्की टॉक ओर हेड गर्ल जयंती यादव को बनाया गया। रेड हाउस कैप्टन प्रशांत राठौर, ब्ल्यू हाउस कैप्टन अखलेश पारगी,
ग्रीन हाउस कैप्टन नैतिक प्रजापत, यलो हाउस कैप्टन विजय डामोर को बनाया गया।
इसी प्रकार क्लास मॉनिटर क्लास 12th तन्मय यादव, क्लास 11th अंकित कटारा, क्लास 10th करण डामोर, क्लास 9th अजय खराड़ी, मुस्कान क्लास 8th सावन सिंगाड़, कौशल्या,ख्याल,हितांशी पाटीदार क्लास 7th… भोलेराज चौहान,प्रीत चौहान ,रामपाल डामोर , ललिता क्लास 6th… अचल चोपड़ा , लहर यादव ,विक्रम गरवाल,किंजल क्लास 5th….आर्य चोपड़ा ,उर्वी सतोगिया ,विजय,अंजली क्लास 4th… रेयांश पाटीदार, प्रियांशी चौहान ,वैभव ,लीला क्लास 3rd….कुश भूरिया,मधु,नरेश, खुशबू क्लास 2nd… रोहित भूरिया ,दर्शिका पाटीदार बनाए गए ।
सभी को मुख्य अतिथियों द्वारा बैच देकर अनुशासित होकर अपने कर्तव्यों के पालन हेतु समझाइश दी गई ।
पंजाब से पधारे आर्मी से रिटायर बलवीर सिंह संधू द्वारा बच्चो को शैक्षणिक गतिविधि के साथ साथ फिजिकल फिट रहने और अनुशासित आचरण और आहार विहार का पाठ पढ़ाते हुवे देशभक्ति सर्वोपरि कर्तव्य का बोध कराया गया । श्री संधू द्वारा परेड बच्चो के साथ कर बच्चों का दिल जीत लिया । बच्चो को आर्मी में ज्वाइन होने की बारीक टिप्स भी दी गई ।
कार्यक्रम का संचालन कांतिलाल भाभर ओर क्लेरा मेम द्वारा किया गया । बच्चो का पूरा मार्गदर्शन संदीप जादौन ओर नितिन राजपूत द्वारा किया गया । आभार एकेडमिक इंचार्ज सुनील नलवाया द्वारा किया गया।