उमेश चौहान/झाबुआ
भैंसोला में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, एसपीजी व सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीमों ने भेसोला को छावनी में तब्दील कर दिया है। सुरक्षा घेरे के तहत पूरे क्षेत्र और कार्यक्रम स्थल पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
प्रधानमंत्री के सुरक्षा हेलीकॉप्टर पहुंचे
पीएम मोदी के दौरे से एक दिन पूर्व प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात विशेष हेलीकॉप्टर (SPG वायुसैनिक दस्ते) धार-इंदौर मार्ग पर पहुंचे। इन हेलीकॉप्टरों के टीम ने कार्यक्रम स्थल और आस-पास के क्षेत्रों की हवाई निगरानी भी की है। प्रशासन और सुरक्षा अधिकारीयों ने इसकी पुष्टि की है कि एयर India One (PM का विशेष विमान) की सफल ट्रायल लैंडिंग इंदौर एयरपोर्ट पर पहले ही हो चुकी है और हेलीकॉप्टर के ज़रिए प्रधानमंत्री भेसोला पहुंचेंगे।
सुरक्षा घेरे का दायरा और SPG कंट्रोल:
प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए एसपीजी कमांडो, पुलिस बल, जिला बल, होमगार्ड्स, खुफिया एजेंसियां तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियां तैनात हैं। कार्यक्रम स्थल, आसपास के गांव, होटल व मुख्य मार्गों पर पूरी तरह से सुरक्षा घेरा बना कर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की मदद ली गई है। कार्यक्रम स्थल के आसपास ‘नो-फ्लाई जोन’ भी बनाया गया है ताकि किसी प्रकार की हवाई गतिविधि न हो सके।
ट्रैफिक एवं मार्ग परिवर्तन:
सुरक्षा की दृष्टि से भारी मालवाहक के अलावा अन्य वाहनों के लिए भी ट्रैफिक में बड़ा बदलाव किया गया है। प्रमुख मार्गों को बंद कर वैकल्पिक मार्ग, ‘वन-वे’ सिस्टम लागू किया गया है, ताकि आयोजन स्थल और पीएम काफिले की सुरक्षा में कोई बाधा न आए। सुबह 4:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कई महत्वपूर्ण मार्गों पर परिवर्तित और प्रतिबंधित यातायात व्यवस्था लागू रहेगी।

ये मार्ग रहेंगे प्रतिबंधित
-
झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, इंदौर, खंडवा, अलीराजपुर, देवास, बड़वानी, बड़नगर सहित इन सभी मार्गों की ओर से भैंसोला कार्यक्रम स्थल की तरफ़ जाने वाले भारी, मध्यम व हल्के मालवाहक वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
-
इन मार्गों से कार्यक्रम स्थल की ओर किसी भी प्रकार के सामान्य, व्यावसायिक, या यात्री वाहन नहीं आ सकेंगे।
-
प्रतिबंध केवल उन वाहनों पर नहीं होगा, जिनका पास या प्रशासन से अनुमति होगी—इनमें इमरजेंसी सेवाएं, प्रशासनिक वाहन, और कार्यक्रम में सम्मिलित गाड़ियों को छूट रहेगी।
वैकल्पिक मार्ग (Alternative Routes)
-
झाबुआ, अलीराजपुर, गुजरात, बड़वानी, सेंधवा की ओर से आने वाले वाहन धार बायपास → ससराम → सूर्या → साजोद → करमदीया → श्याला → नरसिंहगढ़ → रतलाम बायपास मार्ग का उपयोग करें।
-
उज्जैन, देवास, इंदौर, खंडवा, खाचरौद से आने-जाने वाले भारी वाहन बड़नगर की ओर से डायवर्ट किए जाएंगे।
-
बदनावर से आने वाले वाहन भी विशेष वन-वे मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।
‘वन-वे’ (One Way) यातायात योजना
-
सतरापुर से भैंसोला : मुख्य कार्यक्रम स्थल (भैंसोला) की ओर वाहनों की आवाजाही केवल एक ही दिशा में अनुमत होगी।
-
बड़नगर से भैंसोला : सुबह 7:00 बजे से कार्यक्रम स्थल तक का मार्ग केवल कार्यक्रम स्थल भैंसोला की ओर जाने हेतु वन-वे रहेगा।
-
पेटलावद से भैंसोला : प्रातः 8:00 बजे तक वाहनों की इंट्री रहेगी, उसके बाद मार्ग बंद हो जाएगा।
-
यात्री ध्यान दें – कार्यक्रम में सम्मिलित वाहनों को ही छूट दी जाएगी, अन्य सभी सवारी वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी।


नक्शे में रास्ते

