प्रधान आरक्षक श्री दीपसिंह पारगी के सेवानिवृत्त होने पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

तेजा गाहरी राणापुर 

रानापुर। पुलिस विभाग से प्रधान आरक्षक श्री दीपसिंह पारगी के सेवानिवृत्त होने पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर t,I, दिनेश रावत के द्वारा श्री पारगी को साल व श्रीफल भेंट कर शुभकामनाएँ दी गईं।

श्री पारगी ने पुलिस विभाग में 41 वर्षों तक निष्ठा व कर्तव्यपरायणता से सेवा दी

राणापुर पुलिस स्टाफ के द्वारा श्री पारगी को फूल मालाएं पहनाई गई एवं केक काटकर एवं मिठाइयां बांटी गई एवं ढोल एवं तासो के साथ में विदाई दी गई

इस अवसर पर श्री दीपसिंह पारगी ने अपने सेवा काल के अनुभव साझा किए और सहयोगियों का आभार प्रकट किया।कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी, स्टाफ सदस्यगण एवं श्री पारगी के परिवारजन उपस्थित रहे।