बोहरा गली में स्कूली छात्रा से छेड़खानी, आरोपी दुकानदार गिरफ्तार

कार्तिक हटीला/झाबुआ

झाबुआ शहर की बोहरा गली सोमवार देर रात सनसनीखेज़ घटना का गवाह बनी। स्कूल से भाई के साथ घर लौट रही एक नाबालिग छात्रा को जूते-चप्पल की दुकान पर बैठे रिज़वान पिता अब्दुल रशीद ने रास्ते में रोककर अश्लील इशारे किए। छात्रा ने जब विरोध किया तो आरोपी ने दबंगई दिखाते हुए विवाद खड़ा कर दिया।

घबराई छात्रा ने तुरंत अपने पिता को बुलाया और सीधे कोतवाली थाने पहुंची। देर रात तक हंगामे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। गंभीरता देखते हुए पुलिस ने आरोपी पर भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 79 और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर उसे हिरासत में ले लिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छात्राओं की सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं मोहल्ले में इस घटना को लेकर आक्रोश है और लोग आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।