भामाल घटना अपडेट… आ गई दूसरी रिपोर्ट… रासायनिक पैरामीटर की रिपोर्ट भी निकली नार्मल, कुएं का पानी पीने से लोग नहीं हुए बीमार, अब मृतक की पीएम रिपोर्ट का इंतजार
थांदला विकासखंड के भामल क्षेत्र में शनिवार की शाम अचानक एक दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गए थे। इनमें से एक 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी। आशंका व्यक्त की जा रही थी कि भामल गांव के कुएं के पानी को पीने के बाद यह लोग बीमार हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही थांदला प्रशासन और सहायक टीमें मौके पर पहुंची और कुएं के पानी की जांच की। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि कुएं का पानी दूषित नहीं है। नागरिकों के बीमार होने का कारण कुछ और हो सकता है।
आ गई दूसरी रिपोर्ट…
आज रासायनिक पैरामीटर की रिपोर्ट आई हे जो कि रिपोर्ट फिलहाल नार्मल आई हे… जिससे अब यह साफ जाहिर हो रहा हे कि लोग कुएं का पानी पीने से बीमार नहीं हुए थे… वही अब जिस व्यक्ति की मौत हुई थी उसकी पीएम रिपोर्ट का भी इंतजार हे… प्रशासन कुछ ओर पहलुओं की भी जांच आकर रहा हे आखिर लापवाही कहा हुई हे…