भारत आदिवासी पार्टी ने किया संगठन का विस्तार, प्रकाश भाबोर को रामा ब्लॉक की कमान

भारत आदिवासी पार्टी ने किया संगठन का विस्तार, प्रकाश भाबोर को रामा ब्लॉक की कमान

अंकुर कटारा के नेतृत्व में हुई बैठक में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में संगठन विस्तार पर बनी रणनीति

महेंद्र देवड़ा | झाबुआ ✍️

झाबुआ। भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जिला उपाध्यक्ष अंकुर कटारा के नेतृत्व में आयोजित बैठक में विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां कर कार्यकर्ताओं को संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता कमलेश निनामा एवं हरिसिंह भाबर विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान सर्वसम्मति से प्रकाश भाबोर को रामा ब्लॉक अध्यक्ष तथा बादल गामड़ को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसी क्रम में जिनझु पारगी को मंडल अध्यक्ष और तोलू कटारा को मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं अमलवाणी मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अकरम गामड़ को सौंपी गई।

बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन के प्रति समर्पण, निष्ठा और सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपेक्षा जताई।

कार्यकारिणी विस्तार के साथ ही पार्टी ने क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।