रतलाम रोड पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

रतलाम रोड पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

गंगाखेड़ी के आगे हुआ हादसा, सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही दम तोड़ा; वाहन चालक फरार

विनोद शर्मा करवड ✍️

करवड़। करवड़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत रतलाम रोड पर गंगाखेड़ी के आगे  एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार के सिर में गंभीर चोट आई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही करवड़ चौकी के जवान मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

अधूरी सड़क बनी हादसे की वजह? ठेकेदार की लापरवाही पर उठे सवाल

हादसे के बाद क्षेत्र में सड़क निर्माण की स्थिति को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। अधूरी सड़क और निर्माण कार्य के चलते वाहन चालकों को हो रही परेशानी के बीच यह हादसा हुआ, जिससे सड़क निर्माण में बरती जा रही लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन सड़क पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम और स्पष्ट संकेतक नहीं होने से हादसों का खतरा बना हुआ है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। मृतक की पहचान एवं हादसे की पूरी परिस्थितियों को लेकर पुलिस द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है।