झाबुआ एक्सप्रेस
भारत निर्वाचन आयोग निर्देशानुसार 17 जून 2025 द्वारा निर्वाचक नामावली के त्रुटि रहित बनाने के निर्देशों के अन्तर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना के निर्देश के पालन में बीएलओं के क्षमता विकास हेतु सभी बूथ लेवल ऑफिसर्स को प्रशिक्षित किए जाने के संबंध में बीएलओं को विधिक प्रावधानों, निर्वाचक नामावली तैयार करने संबंधी प्रक्रिया, घर-घर जाकर सर्वे कर निर्वाचक मतदाता की जानकारी का सत्यापन करना, मृत/स्थानान्तरित/दोहरी प्रवृष्टि की जानकारी तथा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि बूथ लेवल एजेन्ट से समन्वय, फॉर्म, 6,7,8, बीएलओं एप्प आदि के संबंध में बारिकियों से भलि भांति अवगत करवाने के लिए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्र. 193 झाबुआ अन्तर्गत निर्वाचन प्रशिक्षण संबंधी कार्य को सुचारू एवं सुव्यवस्थित रूप से संपादित करने हेतु समस्त प्रशिक्षण कार्यों का नोडल अधिकारी तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सुनिल कुमार डावर तहसील झाबुआ एवं मास्टर ट्रेनर अजय कुशवाह, हरीश कुण्डल द्वारा आज मतदान केन्द्र क्रमांक 1 से 50 तक के बीएलओं को प्रशिक्षण दिया गया है।
यह ट्रेनिंग 4 दिवस तक चलने वाली है प्रतिदिन 50 बीएलओं की ट्रेनिंग रहेगी सोमवार से गुरूवार तक कुल 192 मतदान केन्द्र झाबुआ तहसील के अन्तर्गत आने वाले बीएलओं की ट्रेनिंग झाबुआ तहसील कार्यालय बैठक हॉल में प्रशिक्षण जारी रहेगा।
विधानसभा 193- झाबुआ में कुल 356 मतदान केन्द्र है 356 में से मतदान केन्द्र 164 की ट्रेनिंग राणापुर में भी दी गई है। नोडल अधिकारी तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी हुकुमसिंह निंगवाल तहसील राणापुर एवं मास्टर ट्रेनर मनीष पंवार प्रचार्य बन, दिपक रावल सहा. प्रध्यापक शा. आदर्श महाविद्यालय झाबुआ द्वारा आज दिनांक मतदान केन्द्र क्रमांक 180, 194 से 242 तक के बीएलओं को प्रशिक्षण दिया गया है। तहसील कार्यालय झाबुआ में प्रशिक्षण का अवलोकन निरीक्षण उप जिला निर्वाचन अधिकारी जिला झाबुआ एच. एस. विश्वकर्मा द्वारा किया गया तथा उचित मार्ग दर्शन दिया गया है।





