सार्वजनिक नवदुर्गा गरबा पांडाल छात्रावास परिसर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नवरात्रि महापर्व बड़े ही हर्षौल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान गरबा पांडाल में तैयारियां शुरू हो चुकी है। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र मिस्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि गरबा पांडाल में इस पर पिछले साल से कुछ नया करने की कोशिश रहेगी। हमारे द्वारा धार जिले के गरबा स्पेशलिस्ट्स सिंगर को बुलवाया गया है। इसके साथ ही इस पांडाल एवं गरबा उत्सव की तैयारियों में उपाध्यक्ष नारायण पटेल, सचिव श्रेयांश वोहरा, कोषाध्यक्ष शुभम् कोटड़िया, महामंत्री आर्यन मिस्त्री, आयोजन संयोजक दुर्गेश लौहार (गोलू),
शुभम् राठौड़, गौरव राठौड़ सहित पूरी टीम तन मन से रात दिन एक कर आयोजन को सफल बनाने के लिए मेहनत कर रही है।
1992 से लालटेन के उजाले से संचालित हो रहे गरबे
नगर में गरबा आयोजन की प्रमुख नींव रखने वाले शिक्षक हेमेंद्र कुमार जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे एवम हमारे साथियों के द्वारा सन् 1992 में झकनावदा में छात्रावास परिसर में गरबा आयोजन की नींव रखी गई थी। जिसमें पहले नगर में बिजली का अभाव था। तो हमारे द्वारा लालटेन (चिमनी) के उजाले में गरबा आयोजन किया जाता था। यही नहीं माताओं,बहनों को वापस आयोजन समापन पर नगर में लालटेन (चिमनी) के उजाले में घर तक छोड़ने की व्यवस्था तक की जाती थी। यह गरबा तब से ही आज तक अनवरत एक ही चयनित स्थान पर आयोजित किया जा रहा है। ओर तब से प्रतिवर्ष भक्तों को कुछ नया देखने सीखने को मिले यह हमरा प्रयास रहता है। आयोजन शासन की गाईड लाइन अनुसार पूर्णतः नियमानुसार संचालित होता है। जिसमें नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग इस आयोजन में शामिल होते है। 1992 से संचालित यह गरबा आज 33 वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। ओर यहां प्रत्येक भक्त तन मन से बढ़ चढ कर हिस्सा लेता है। ओर नव दिवसीय गरबे में प्रतिदिन कोई न कोई लाभार्थी यहां उपस्थित भक्तों को स्वल्पाहार, फलाहारी खिचड़ी,केसर दूध का लाभ लेकर प्रसादी वितरण करते है।
आयोजन के मुख्य सूत्रधार
प्रतिवर्ष होने वाले गरबा महोत्सव के मुख्य सूत्रधार संरक्षक मनोहर सिंह राठौर सेमलिया, शांतिलाल कांसवा, झकनावदा श्रीमती निर्मला निनामा (बहनजी) , श्री मति संतोष देवी अरोड़ा, श्रीराम शर्मा, नेहा पडियार, नीना पडियार, मोनू सोलंकी, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौर, परीक्षित सिंह राठौर, वरिष्ठ समाजसेवी नरेंद्र कोठारी, वरिष्ठ समाजसेवी प्रदीप पालरेचा, प्रदीप सिंह राठौर ,समाजसेवी श्रेणीक कोठारी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश कांसवा, मनीष कुमट, हरिराम पडियार, प्रकाश राठौड़, संजय व्यास, वरिष्ठ कार्यकर्ता नरेंद्र ख़ुडवेल, प्रतिष्ठित व्यापारी हरीश सोनी, गौरव अग्रवाल, फकीरचंद माली है। जिनका प्रतिवर्ष आयोजन को सफल बनाने में भरपूर सहयोग मिलता है।
यह देते है नव दिवसीय गरबे में अपनी सेवाएं
मां के नव दिवसीय आराधना के इस नवदुर्गा उत्सव में अपने निस्वार्थ भाव से प्रतिवर्ष गोपाल मिस्त्री, धर्मेंद मिस्त्री, रौनक भानपुरिया, पंकज राठौर, पं.विकास जोशी , मीडिया प्रभारी नारायण राठौड़ (पान वाले), पं.संजय व्यास, नारायण प्रजापत, कमलेश पडियार, धीरज चौयल, भविष्य अथर्व मिस्त्री शौर्य मिस्त्री शोभित राठौड़ बीटू राठौड़ संस्कार व्यास ,आयुष राठौर,ग्रन्थ भागू दीपेश राठौर,ऋषभ राठौर,कमल चोयल, पांडाल प्रभारी कुणाल कासवा इलेक्ट्रिक टेक्नीशियन ऋषि प्रजापत, मीडिया प्रभारी पीयूष राठौड़,विनोद प्रजापत,मनीष प्रजापत,बादल प्रजापत,धर्मेंद्र मिस्त्री, हेमेंद्र राठौर,नयन राठौड,उदय सिंह ,गामड, डॉ.अंतिम चौधरी,घनश्याम कनालची आदि सेवाएं प्रदान करते हैं।