समोई में गुरुवर की स्मृति में 9 दिसंबर को होगा भव्य आयोजन आज पत्रिका विमोचन में पहुंचे सैकडो भक्तजन
राणापुर , समोई। योगेश चौहान
राणापुर नगर के समोई गांव में पांच दिवसीय भजन संध्या का आयोजन किया जाना है । यह आयोजन गुरुजी 108 नटवर लाल वृंदावन दास जी महराज की 47 वि स्मृति के अवसर पर आयोजित किया जाएगा । जिसके अंतर्गत एक भव्य आयोजन की शुरुआत 9 दिसंबर से होगी । जो की 13 दिसंबर तक चलेगी । जिसकी पत्रिका का विमोचन आज गुरुवर रश्मिकांत एन भट्ट वृंदावन धाम हरकुंडी के द्वारा हजारों भक्तो के बीच की गई ।
प्रणामी संप्रदाय के आराध्य देव राज जी महाराज की महा आरती की गई । व उसके पश्चात समस्त भक्तो को भोजन प्रसादी करवाई गई । साथ ही आने वाले
जिसमे भजन कीर्तन का आयोजन किया गया । दोपहर 11 बजे से ही श्रद्धालुगण मंदिर परिसर में पहुंचने लगे । वही गुरुवर के समीक्ष भक्तो ने भजनों के साथ पत्रिका विमोचन में सहभागिता ली । पत्रिका विमोचन के दौरान मंदिर परिसर में सेकडो भक्तजन ने हाथो में पांपलेट लेकर जयकारों का उद्घोष किया । साथ ही मीडिया से वार्तालाप कर समस्त आयोजन की रूपरेखा को बताया ।
समस्त आयोजन के तहत एक समिति गठित की गई । जिसमे राजनीति व धार्मिक कार्यों में अग्रसर अध्यक्ष के रूप में समस्त टीम द्वारा शैलेन्द्र सोलंकी जी को चुना गया । वही उपा अध्यक्ष के रूप में रूपसिंह बामनिया को चुना गया । साथ ही समस्त साथियों द्वारा इस कार्य को लेकर एकजुटता दिखाते हुए सफल कार्यक्रम की तैयारियों की रूपरेखा आज तेयार की ।
आयोजन में गुरुवर संत रहेंगे उपस्थित
जगत गुरु आचार्य श्री 108 सूर्यनारायण दाश जी महाराज, महामंगलपुरी धाम सूरत गुजरात, 108 रश्मिकांत जी एन भट्ट गुरुजी श्री प्रणामी मंदिर वृंदावन धाम हरकुंडी गुजरात महंत श्री 108 प्रमोद जी सुधाकर जी महाराज श्री कृष्ण प्रणामि मंदिर मंगलधाम स्किक्म पारस भाई वृंदावन धाम हरिकुंड आचार्य श्री 108 सेवानंद जी महाराज काचला गुजरात जैसे कई संत गुरु आयोजन में उपस्थित होंगे ।
5 दिवसीय आयोजन में भागवत कथा ,कृष्ण कथा , भजन सत्संग , गुरुवर का स्वागत , सोभा यात्रा ,भोजन प्रसादी ,जलपान ,महा आरती , जैसे कई सनातन संस्कृति धार्मिक आयोजन किए जाएंगे ।
9 दिसंबर से 13 दिसंबर तक चलेगा यह आयोजन जिसको लेकर आज पत्रिका विमोचन किया गया । दो माह पहले ही आयोजन की तैयारिया शुरू कर दी गई है । जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है यह आयोजन कितना भव्य होगा ।
आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सोमसिंग सोलंकी ,दीपमाला नलवाया , शैलेन्द्र सोलंकी, रूपसिंह बामनिया , दिलीप नलवाया , आदि कई सामाजिक व धार्मिक पदाधिकारी उपस्थित रहे ।