सेवा पखवाड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष की उपस्थिति में हुआ रक्तदान शिविर

अक्षय चौहान खवासा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू हुए सेवा पखवाड़ा के दूसरे चरण में शनिवार 27 सितंबर को खवासा भाजपा मंडल अध्यक्ष किरण रितेश देवदा के नेतृत्व में खवासा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,मंडल अध्यक्ष किरण रितेश देवदा ने इस अवसर कहा कि रक्तदान महादान है,यह एक जीवनदायी और नेक कार्य है जो समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है,रक्तदान शिविर में मेडिकल ऑफिसर राकेश निनामा और स्टाफ की विशेष भूमिका रही
शिविर के दौरान मंडल प्रतिनिधि देवीसिंह देवदा,मंडल महामंत्री कमलेश गेहलोत,रामसिंह पालरा,जालू,अरविंद कटारा,पुंजा,गिरधारी वसुनिया, उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह राठौर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। एवं नगर के युवाओं ने बढ़ चढ़ कर रक्तदान किया।