14 वे नवरात्रि महोत्सव को लेकर श्री संकट मोचन मित्र मंडल की बैठक सम्पन्न सर्वसहमति से दिलीप चौहान बने अध्यक्ष

अक्षय चौहान खवासा 

खवासा। आगामी दिनों में होने वाले नवरात्रि महोत्सव को लेकर श्री संकट मोचन मित्र मंडल द्वारा स्थानीय हनुमान मंदिर पर बैठक का आयोजन शनिवार को किया गया जिसमें 14 वे नवरात्रि महोत्सव को बड़े धूमधाम से मनाने को लेकर चर्चा की गई एवं समिति का गठन किया गया।जिसमे सर्व सहमति से दिलीप चौहान को अध्यक्ष,उपाध्यक्ष अर्पित मैन,अशोक चौहान,कोषाध्यक्ष मनोज चौहान,सचिव विशाल राठौड़ सह सचिव योगेश व्यास,मीडिया प्रभारी अक्षय चौहान,व्यस्था प्रमुख रोहित प्रजापत,प्रवेश चौहान आदि को बनाया गया। बैठक में संतोष लोहार,कमलेश लोहार,सुरेश लोहार,राघवेंद्र चुंडावत,रविंद्र सिंह चुंडावत,मनोज चौहान,जीतू मेलावत,अनिल लोहार,अंकित कहार,रोहित चौहान,तोशी,शिवम चौहान आदि समिति सदस्य उपस्थित थे।