जब तक सड़क नहीं बनती तब तक गड्ढे ही भरवा दो। जर्जर मार्ग से आवागमन करने वाले ग्रामीणों में नाराजगी

सारंगी – जयराज भट्ट

लोकनिर्माण विभाग द्वारा निर्मित सारंगी हाईवे से चौपाटी तक मार्ग की ऐसी दुर्दशा हो गई हैं कि अब लोगों का पैदल चलना भी दुश्वार हो रहा हैं। गाव के ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सड़क का नया निर्माण कार्य आरंभ नहीं हो जाता तब तक कम से कम इस मार्ग के गड्ढे ही भरवा दीजिए ताकि इस मार्ग में सुचारू रूप से आवागमन हो सके। ग्रामीणों का कहना हैं कि सारँगी बस स्टैंड से चौपाटी के बीच सड़क जर्जर होकर सैकड़ों जगह जर्जर हो कर टूट गई हैं। सड़क में अनेकों स्थान पर बड़े बड़े गड्ढे उभर आए हैं। जिनमें बरसात का पानी भर गया हैं। बरसात के समय पैदल चलने वाले राहगिरो को , टू व्हीलर ,फोर व्हीलर गाड़ी वालों को परेशान होना पड़ता है। इधर विभाग का कहना है कि इस रोड के टेंडर लगने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। टेंडर ओपन होते कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
बतादे कि इस मार्ग गुजरात को महाकालेश्वर उज्जैन एवं तारखेड़ी धाम जाने के लिए प्रमुख मार्ग हैं। इस सड़क से लोग उप तहसील तथा सारँगी प्रमुख बाजार होने से अपने रोजमर्रा के कामों से आते जातें हैं। इसके अलावा कृषक वर्ग भी खाद बीज एवं कृषि संबंधित कार्यों के लिए रोजाना इस मार्ग से गुजरते हैं। स्कूल के बच्चे भी इसी रोड से आना जाना करते हैं जिन्हें कठिनाइयों का सामना करतें हुए यात्रा पूर्ण करनी पड़ती हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अभी और भी बारिश होना बाकी हैं। उससे पहले इस मांर्ग पर गड्ढे भर कर व्यवस्थित की जाए, ताकि आने जाने वालों को समस्या न हो।
गौरतलब है कि रायपुरिया बरवेट सारँगी करवड़ 24 कीलो मीटर मांर्ग के चौड़ीकरण निर्माण कार्य के लिए 52 करोड़ रु स्वीकृत हुए है। जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। टेंडर ओपन होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

विभाग बना उदासीन।

सारंगी बस स्टैंड से चौपाटी तक मांर्ग पर बड़े बड़े गड्डो में तब्दील हो चुका है। सड़क की खस्ताहाल हालत होने पर विभाग का उदासीन रवैया बना हुआ है जिससे आमजन परेशान है। इस मार्ग में कई स्थानों पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं तो कहीं बरसाती पानी से लबालब भरे पड़े हैं। जहां से गुजरते समय जरा सी चूक हुई तो दुर्घटना निश्चित हैं बारिश में सड़क की हालत बद से बदतर हो चुकी है। आम जन की समस्या को देखते हुए विभाग को गड्ढे भरवाने चाहिए।

मुकेश लोहार सारंगी

फिलहाल गड्ढे भरवाए जाए 

सारंगी बस स्टैंड से चौपाटी तक मांर्ग पर जगह जगह गड्ढे हो गए हैं जिसमें पानी भरा रहता हैं। जहां वाहन सवार गिरकर चोटिल हो जातें हैं साथ ही जब बड़े वाहन गड्ढो के बीच से गुजरते हैं तब पैदल चलने वालों के ऊपर कीचड़ उछलता हैं। रोजाना इस सड़क से वाहन लेकर चलने वाले चालकों का कहना हैं कि लग्जरी वाहन तो छोड़ो दोपहिया वाहन से सफर करना भी अब मुसीबत से कम नहीं। लग्जरी वाहन में सफर करने वाले भी कहते हैं कि चाहें जितना भी लग्जरी वाहन क्यों न हो लेकिन जैसे ही यहां पहुंचते हैं तो ऐसा लगता हैं ट्रैक्टर में सफर कर रहें हैं। उनका कहना हैं कि चमचमाती सड़क जब बनेगी तब बनेगी फिलहाल गड्ढे भरवाए जाए।

अनिल बंबोरी व्यापारी