इस शहर को ये हुआ क्या न दिन हे न रात हे हर तरफ सिर्फ मनचलों की भरमार हे ….. जीहां झाबुआ शहर के हालात आजकल कुछ ठीक नहीं हे आए दिन शहर मे सुनने को मिलता हे कि लड़कियों से छेड़छानी हो रही हे कभी बस स्टैंड तो कभी कालेज के बाहर तो कभी स्कूलों के बाहर तो कालेज जाने वाली लड़कियां जिस जगह बस का इंतजार करती हे वहां भी लड़कियां सुरक्षित नहीं हे आखिर इस शहर को ये हुआ क्या….
क्या अब बच्चो के माता पिता अपनी नन्ही मासूम बालिकाओं को पढ़ने नहीं भेजे या घर अंदर चार दिवारी में कैद करके करके रखे…क्यों कि घर से बाहर निकलते ही हैवान बैठे हुए हे जो लड़कियों को आए दिन तंग करते हे कई लड़कियां तो विरोध करती हे परंतु कई लड़कियां इनका विरोध नहीं करती वो सोचती हे कि अगर इनका विरोध किया तो मामला तुल पकड़ लेगा और हमारी पढ़ाई घरवाले छुड़वा देंगे अब ये बालिकाएं करे तो क्या करे…….
कहा हे पुलिस की तीसरी नजर…लड़कियों को जागृत करने वाली टीम कहा हे….
झाबुआ शहर में हर तरफ तीसरी नजर के कैमरे लगे हुए जिसकी निगरानी बकायदा ऑफिस से होती हे फिर इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले आखिर बच केसे जाते हे….लगातार इन मनचलों के हौसले शहर में बुलंद होते जा रहे हे…..वही शहर में महिला पुलिस अधिकारी भी मौजूद हे जो लड़कियों को समय समय पर जाग्रत करती हे कैंप लगाती हे….परंतु वह अभी कहा गायब हे शहर के कई चौराहे पर ऐसे मनचलों को आखिर सबक कब सिखाया जाएगा….पूछती हे झाबुआ शहर की जनता….?
सरेआम नाबालिक को परेशान करते रहे चार युवक….
नाबालिक से मारपीट तक कर डाली
झाबुआ शहर के राजगढ़ नाका स्थित एक गली में चार युवक मिलकर एक नाबालिक लड़की को जमकर परेशान कर रहे थे लड़की को कई अपशब्द कहते हुए मारपीट भी करने लगे तभी लड़की ने इनका विरोध किया और आसपास के लोग जमा हो गए उन्होंने चार लड़कों में से एक लड़के को पकड़ लिया जबकि अन्य फरार हो गए…..वही लड़की ने युवक की जमकर क्लास लेते हुए पिटाई की तो आसपास के रहवासियों ने भी छेड़छाड़ करने वाले युवक की धुनाई कर दी और पुलिस के हवाले किया….फिलहाल युवक पुलिस की हिरासत में हे जहा उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया हे…पूरे मामले में यह लड़के नाबालिक लड़की को पिटते भी नजर आए यहां तक कि एक लड़के ने लड़की की गर्दन तक पकड़ ली थी आखिर इतनी बड़ी घटना इस शहर में हो रही हे जो कही न कही पुलिस के लिए बड़ी चुनौती नजर आ रही हे….