कर्मचारियों के वेलनेस और तनाव मुक्ति के लिए मेडिटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया

झाबुआ, 04 जुलाई 2025। कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार कलेक्टर कार्यालय के परिसर में स्थित समस्त कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारियों के वेलनेस के लिए मेडिटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को तनाव मुक्त करना और उनकी कार्यक्षमता बढ़ाना था। सामाजिक न्याय विभाग एवं ब्रह्माकुमारी संस्थान के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में तनाव मुक्ति हेतु जयंती दीदी एवं ज्योति दीदी ने कर्मचारियों को मेडिटेशन के लाभों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मेडिटेशन से वाणी में मधुरता, कर्मों में श्रेष्ठता और स्वभाव में सरलता आती है।

मेडिटेशन कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:

        तनाव मुक्ति:-* मेडिटेशन के माध्यम से कर्मचारियों को तनाव मुक्त करने का प्रयास किया गया।

         कर्मचारी कल्याण:-* कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों के कल्याण और उनकी कार्यक्षमता में सुधार लाना था।

कार्यक्रम के अंत में नशा मुक्ति हेतु शपथ दिलाई गई। 

इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, सहायक कलेक्टर श्री आशीष कुमार, संयुक्त कलेक्टर श्री अक्षय सिंह मरकाम, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री भास्कर गाचले, जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती बसंती भूरिया , उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री पंकज सांवले एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।