प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी जय माँ अम्बे समिति करवड़ द्वारा शारदीय नवरात्रि का आयोजन बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है इस आयोजन में प्रथम दिन 101 कलश के साथ बालिका और महिलाए अपने सिर पर कलश लेकर चल रही थी वही माताजी के नौ स्वरूपो की आकर्षक झांकी एक विशाल ध्वजा लेकर ढोल डीजे बाजे के मातारानी के मीठे मीठे भजनों के साथ नाचते गाते झूमते हुए मातारानी के जयकारो के साथ चल रहे थे यह कलश यात्रा जय माँ अम्बे माता मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए सैकड़ो की तादाद में महिला पुरुष व बच्चे चल रहे थे इस शोभा यात्रा में ग्रामीणों द्वारा जगह जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया उसके बाद शुभ मुहूर्त में खम्भ की पूजा अर्चना कर स्थापना की गई रात्रि 8,30 बजे मातारानी की प्रथम दिन की महा आरती राजू सिंह राजपूत द्वारा उतारी गई इस कलश यात्रा में करवड़ चौकी के पुलिस जवान भी अपनी सेवा दे रहे थे।