झाबुआ सिद्धेश्वर कॉलोनी में फिर भड़का विवाद, दो पक्ष आमने-सामने

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

कार्तिक हटीला/झाबुआ

शहर की सिद्धेश्वर कॉलोनी में आज रविवार को दो पक्षों के बीच विवाद लगातार बढ़ता ही गया। बताया जा रहा है कि सुबह से शुरू हुआ विवाद शाम होते-होते इतना गरमाया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए। कॉलोनी में तनाव की स्थिति बनते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची और हालात काबू में किए।

विवाद का कारण क्या था, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जानकारी जुटाई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक मामले में जांच व आगे की कार्रवाई जारी थी। पुलिस कॉलोनी में एहतियातन निगरानी भी बढ़ाए हुए है ताकि स्थिति दोबारा ना बिगड़े।