करडावद–पेटलावद मार्ग पर मारुति होटल के समीप थांदला–बदनावर स्टेट हाईवे पर दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों में से एक की पहचान पंतबोरली, करड़ावद निवासी के रूप में हुई है। हादसे के बाद दोनों घायलों को तत्काल 108 की मदद से सिविल हॉस्पिटल पेटलावद पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। टक्कर में दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।