हेमंत राठौड़
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पद्मविलोचन शुक्ल के द्वारा करवड-रतलाम रोड पर हुई वाहनों पर लट्ठ व पत्थर मारकर तोडफोड कर घटना का अंजाम देने वाले आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये जाने पर, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रतिपालसिंह महोबिया व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सुश्री अनुरक्ति साबनानी के निर्देशन में थाना प्रभारी पेटलावद निर्भयसिंह भूरिया व उनकी टीम द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने की कार्यवाही की गई।
दिनांक 06-07/07/2025 को किराना व्यापारी वैभव सोलंकी निवासी मोहनकोट उनकी कार क्रमांक MP43JC9214 एवं रोहन जोशी निवासी पेटलावद, कार क्रमांक MP09JJ7772 से अपनी साथी के साथ सांवरिया सेठ (राजस्थान) से दर्शन कर पेटलावद लोट रहे थे कि रतलाम-करवड रोड, जीवली घाटी ग्राम मोर पर देर रात्रि शिवा-11 गैंग के बदमाशो द्वारा अपनी दो मोटर सायकलो पर बैठकर वाहनो को रोककर अवैध रूप से रूपयें मांगने से न देने पर पत्थर व लट्ठ से तोडफोड कर नुकसान पहुंचाया था, फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 249/2025 धारा 119(1), 296, 115(3), 351, 3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया।
दौराने अनुसंधान घटना रात्रि के वक्त होने व गंभीर होने से त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों की तलाश करते पता चला कि शिवा-11 गैंग के बदमाश भुरा पिता बालु मोरी निवासी खाखरापाडा, शिवा पिता दुधा ताड निवासी छायन, दिलीप पिता धरमसिंह निवासी गुणावद एवं 01 बाल अपचारी एवं उसके साथियों द्वारा 02 मोटर सायकलो पर बैठकर घटना को अंजाम देने की बात मालुम पडी, जिसकी तलाश उनके घरो एवं गांव में करते घटना दिनांक से फरार मिले। दिनांक 10.07.2025 को मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि शिवा व उसके साथी भुरालाल ग्राम मोर, खाखरापाडा फाटे पर अपने साथियों के साथ खडे है, यदि तत्काल घेरा बंदी की जाये तो पकड में आ सकते है। चौकी प्रभारी करवड एवं चौकी प्रभारी सारंगी को टीम बनाकर आरोपियों की धरपकड हेतु भेजा, आरोपियों की घेराबन्दी कर पकडकर पुलिस चौकी करवड पर लाया गया, आरोपियों से नाम पता पूछते अपना नाम भुरा पिता बालु मोरी निवासी खाखरापाडा, शिवा पिता दुधा ताड निवासी छायन, दिलीप पिता धरमसिंह निवासी गुणावद एवं 01 बाल अपचारी एवं उसके साथियों द्वारा घटना को अंजाम देना बताया, आरोपियों को गिरफ्तार किया, घटना में प्रयुक्त दो मोटर सायकल जप्त की गई। शिवा-11 गैंग द्वारा आये दिन राहगीरो को व आसपास क्षेत्र के रहवासियों को परेशान किया जा रहा था, उक्त गैंग के मुखिया शिवा एवं उसके साथी जेल जाने से करवड-झाबुआ मार्ग में होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाया है। शिवा-11 गैंग के मुखिया एवं उसके साथियों को जेल भेजे जाने से घुघरी, करवड, मठमठ एवं पेटलावद की आम जनता द्वारा पुलिस की प्रसंशा की गई है।




