लक्की राठौड़/झाबुआ
दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर रतलाम जिले के माही क्षेत्र के पास गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें XUV 700 कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना गंभीर था कि कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक 12 वर्षीय बच्चा भी शामिल है।
बताया जा रहा है कि कार दिल्ली से मुंबई की ओर जा रही थी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। हादसा कैसे हुआ—इसकी जांच भी शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार वाहन तेज रफ्तार में था और चालक का नियंत्रण छूट गया, जिससे कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी।





