पंडित श्री श्रीधर बैरागी के पर्चे के चर्चे अब शाजापुर के हर चौराहे पर होने लगे हे। जिला जेल में 2 दिवसीय हनुमान व शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया। बालाजी धाम गढ़ावदिया का डंका बजा शाजापुर में
बालाजी धाम गढ़ावदिया के परम पूज्य गुरुदेव के मुखारबिंद से 2 दिवसीय शाजापुर जिला जेल में भव्य हनुमत कथा व दिव्य दरबार लगाया गया दिव्य दरबार में पूरे शाजापुर वासी अचंभित है कि कैसे गुरुदेव ने बंदियों के परिवार वाले के नाम लेकर उठाया ओर जो कैदियों ने मन में सोचा वही पर्चे पर लिख रखा जिससे पूरा जेल स्टाफ भी अचंभित हो गया,जय जय कार के नारे लगने लगे।
कैदियों ने ली नशा छोड़ने और सद्मार्ग अपनाने की शपथ, भजन पर झूमे बंदी
नशा छोड़ने और अपराध से तौबा की शपथ कथा के दौरान श्री श्रीधर बैरागी ने कैदियों को नशा, अपराध और बुराई से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने प्रेरणात्मक संदेश देते हुए कहा कि हर व्यक्ति जीवन में गलती कर सकता है, लेकिन उसका प्रायश्चित कर सही राह अपनाना ही सच्ची तपस्या है। इस मौके पर कैदियों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे नशा और अपराध का त्याग करेंगे, अपने जीवन का नया लक्ष्य तय करेंगे और माता-पिता का नाम रोशन करेंगे। श्री बैरागी जी ने भगवान हनुमान के बाल स्वरूप, उनकी अद्भुत शक्तियों और प्रभु श्रीराम के प्रति उनकी भक्ति पर प्रकाश डाला। कथा के दौरान जैसे ही “बॉस की बांसुरिया पर घणा इतरावे” भजन गूंजा, जेल परिसर में एक भावनात्मक और भक्ति से भरपूर माहौल बन गया। कैदी भी भक्ति रस में झूमते नजर आए।
गुरुजी का हुआ सम्मान, भोजन भी किया
इस अवसर पर उप जेल अधीक्षक सुनील कुमार मंडल, विधायक माननीय अरुण भीमावद, भाजपा जिलाअध्यक्ष रवि पांडेय, नगरपालिका उपाध्यक्ष संतोष जोशी, किशोर दरबार, समस्त भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक बलसोरा झाबुआ उपस्थित रहे। पं. श्रीधर बैरागी जी का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। कथा के बाद गुरुजी ने अधिकारियों और आयोग सदस्यों के साथ जेल परिसर में ही बंदियों के साथ भोजन प्रसादी ग्रहण किया।
इस धार्मिक आयोजन से जेल परिसर का वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक और प्रेरणादायक बन गया है। आने वाले दिन में कथा के दूसरे दिवस की भी सभी को प्रतीक्षा है, जिससे बंदियों के मन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार हो रहा है।