भारत संचार निगम लिमिटेड(bsnl) भारत सरकार के उपक्रम द्वारा अपनी सेवाओं के विस्तार,पारदर्शिता,गुणवत्ता सुधार के उद्देश्य से संभागीय दूरसंचार सलाहकार समिति का गठन किया जाता है!
नगर के युवा टेलीकॉम व्यवसायी अमित सेठिया को बी. एस. एन. एल.द्वारा व्यापार क्षेत्र इंदौर की सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है!
अमित सेठिया ने इस नियुक्ति पर केंद्रीय संचार मंत्री माननीय ज्योतिरादित्य सिंधिया जी,लोकप्रिय सांसद आदरणीया अनिता नागरसिंग चौहान जी, भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया जी का आभार माना ओर कहा कि हम विभाग और उपभोक्ताओं के बीच सेतु बनकर प्राथमिकता के साथ समस्या निवारण का प्रयास करेंगे एवं बी एस एन एल की संचार सेवाओं के विस्तार एवं गुणवत्तासुधार हेतु जनसुझाव को जिम्मेदारी के साथ विभाग तक पहुचायेंगे!
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष दीपमाला नलवाया भाजपा उपाध्यक्ष रामेश्वर नायक, मंडल अध्यक्ष कमलेश नायक,वरिष्ठ नेता दिलीप नलवाया कांतिलाल प्रजापति कमलेश नाहर,राजू परिहार समस्त पार्टी पदाधिकारी एवं इष्टमित्रों ने अमित सेठिया को बधाई दी !