धर्मांतरण के लिए दबाव का आरोप! मना करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी, पुलिस चौकी में शिकायत
ललित चौहान झाबुआ
झाबुआ/थांदला। ग्राम धनपुरा के निवासी अमरसिंह भाभर ने खवासा चौकी में लिखित आवेदन देकर कुछ लोगों पर प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने का दबाव बनाने, गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आवेदन में आरोप है कि गांव में लंबे समय से फास्टर सेवक के माध्यम से धर्मांतरण कराया जा रहा था। शिकायतकर्ता के अनुसार, जब उन्होंने धर्म परिवर्तन से इनकार किया तो आरोपियों ने कथित रूप से उन्हें रोककर बाइबल पकड़ाई, मंत्र पढ़ने का दबाव बनाया और विरोध करने पर मारपीट व अभद्रता की। शिकायत में महिलाओं द्वारा झूठे आरोप लगाने तथा पूरे परिवार को डराने-धमकाने की बात भी कही गई है।
पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की है।