न्यू हाइट्स पब्लिक स्कूल के बच्चो का संभागीय खेल स्पर्धा में चयन हुआ

झाबुआ एक्सप्रेस / खवासा 

       शिक्षा विभाग झाबुआ द्वारा जिले की शासकीय अशासकीय विद्यालयों के विभिन्न खेल स्पर्धाओं में न्यू हाइट्स पब्लिक स्कूल खवासा के बच्चो का संभागीय खेल स्पर्धाओं में चयन हुआ है । गर्ल्स लेदर बॉल क्रिकेट में सूर्या डामोर एक नन्ही बालिका के शानदार बोलिंग को सभी ने बहुत सराहा गया उसका चयन निश्चित ही उसके उज्ज्वल भविष्य को बढ़ावा देगा ।
उसी प्रकार लेदर बॉल क्रिकेट में प्रशांत राठौर ,लक्की टॉक, अचल चोपड़ा का हुआ ओर भगवती भूरिया का गोला फेक, पीयूष भूरिया का कबड्डी, अमीषा डामोर का रनिंग ओर प्रशांत राठौर का 1500 मीटर रनिंग में सिलेक्शन हुआ ।
क्रिकेट सिलेक्शन में Nhps क्रिकेट एकेडमी का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा । इसमें अन्य स्कूल के बच्चे भी प्रशिक्षण लेकर अपना सिलेक्शन करवाने में सफल हुवे
विशेष योगदान नितिन राजपूत पी टी आई का रहा । सभी स्टाफ की ओर से सभी बच्चो को शुभकामनाएं दी और संस्था की ओर से मेडल देकर सम्मानित किया गया।