काकनवानी क्षेत्र के ग्राम अलीपुरा में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां पोते ने शराब के नशे में अपनी ही दादी की हत्या कर दी। परिजनों और ग्रामीणों में इस घटना से गहरी सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात आपसी विवाद के दौरान पोते ने नशे की हालत में झगड़ा करते-करते अपनी दादी पर हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
उठते हैं कई सवाल…?
-आखिर एक पोता इतना हैवान कैसे हो गया कि उसने जन्म देने वाली मां के बराबर सम्माननीय दादी की जान ले ली?
-परिवार के अंदर ऐसा कौन-सा विवाद था, जो खून-खराबे तक पहुंच गया?
-क्या शराब का नशा ही इस जघन्य वारदात का कारण बना या फिर इसके पीछे कोई गहरी रंजिश भी छिपी है?
-गांव और परिवार में झगड़े की जड़ क्या थी, जिस पर पुलिस अभी तक पर्दा नहीं उठा पाई है?
-क्या आरोपी पोता पहले भी हिंसक प्रवृत्ति दिखा चुका था?
ग्रामीणों में दहशत
ग्राम अलीपुरा के लोग बताते हैं कि आरोपी अक्सर शराब के नशे में विवाद करता था। मगर इस बार मामला इतना बढ़ गया कि उसने खून से अपने ही परिवार को दागदार कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।