ब्रेक फेल होने से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो व्यक्ति घायल

ब्रेक फेल होने से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो व्यक्ति घायल

डायल-112 जवानों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को FRV वाहन से पहुंचाया अस्पताल

लक्की राठौड़ झाबुआ ✍️

झाबुआ। थाना कोतवाली क्षेत्र में ब्रेक फेल होने के कारण एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो व्यक्ति घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

डायल-112 में तैनात जवानों ने बिना देर किए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दोनों घायलों को FRV (फर्स्ट रिस्पॉन्स व्हीकल) वाहन की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

डायल-112 जवानों की त्वरित कार्रवाई से घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सकी। आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की तत्परता एक बार फिर सामने आई।