पिटोल प्रीमियर लीग में अनोखा नवाचार: मैन ऑफ द मैच को सुरक्षा हेलमेट, पर्यावरण को 384 पौधे

विनय पांचाल/पिटोल

पिटोल। अतुल भैया मित्र मंडल द्वारा आयोजित पिटोल प्रीमियर लीग 2025 क्रिकेट स्पर्धा में इस बार एक सराहनीय नवाचार देखने को मिला। आयोजक एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अतुल चौहान ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ‘मैन ऑफ द मैच’ में ट्रॉफी के साथ सुरक्षा हेलमेट प्रदान किए।

साथ ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतियोगिता में डाली गई 384 डॉट बॉल के अनुपात में उतने ही 384 पौधों का रोपण अतुल चौहान मित्र मंडल द्वारा किया जाएगा। इस स्पर्धा में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में MCC मालटोडी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पीटोल वॉरियर्स को हराकर खिताब अपने नाम किया।