पिटोल (झाबुआ)। महेंद्र देवदा
पुलिस थाना कोतवाली झाबुआ के थाना प्रभारी भास्करे के निर्देशानुसार पिटोल पुलिस चौकी द्वारा क्षेत्र में प्रतिबंधित डीजे के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में पिटोल पुलिस ने एक शादी समारोह में बज रहे प्रतिबंधित डीजे को पकड़ा और उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 52/195 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नियमों का पालन कराने का संदेश गया है।
कार्रवाई के दौरान पिटोल चौकी प्रभारी अशोक बघेल, अजीत सिंह डावर सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
इस संबंध में चौकी प्रभारी अशोक बघेल ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनी रहे।




