पिटोल में तेज़ आवाज़ में बज रहे डीजे पर पुलिस की कार्रवाई, डीजे जब्त

पिटोल में तेज़ आवाज़ में बज रहे डीजे पर पुलिस की कार्रवाई, डीजे जब्त

महेंद्र देवड़ा झाबुआ

पिटोल। शनिवार देर शाम चौकी पिटोल क्षेत्र में तेज आवाज में डीजे बजने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी ने मामले की जानकारी कोतवाली टीआई भास्कर जी को दी।

जानकारी मिलते ही टीआई भास्कर जी तुरंत पिटोल चौकी क्षेत्र पहुंचे और मौके पर पहुंचकर तेज आवाज में बज रहे डीजे को बंद करवाया। पुलिस ने डीजे को जब्त करते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ चालानी कार्रवाई की।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर नियमों का उल्लंघन कर तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अनुशासन का संदेश भी गया।