कल्याणपुरा ट्रेचिंग ग्राउंड में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू — पास में हॉस्टल व मकान होने से टला बड़ा हादसा

कल्याणपुरा/शांतू गरवाल

झाबुआ जिले के कल्याणपुरा स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड में अचानक आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग की लपटें और धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रेचिंग ग्राउंड के पास ही हॉस्टल और कई लोगों के मकान होने के कारण स्थिति गंभीर बन सकती थी, लेकिन समय रहते फायर ब्रिगेड के पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया।

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। वहीं स्थानीय लोगों ने ट्रेचिंग ग्राउंड में बार-बार लगने वाली आग को लेकर चिंता जताई है और स्थायी समाधान की मांग की है।