पुलिस चौकी पिटोल में ‘मेरा थाना – मेरा वन’ अभियान के तहत हरियाली महोत्सव, फोरेंसिक एक्सपर्ट दिलीप रावत सहित कई गणमान्य रहे उपस्थित

विनय पंचाल, पिटोल।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए पुलिस चौकी पिटोल पर ‘मेरा थाना – मेरा वन’ अभियान के अंतर्गत हरियाली महोत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज को हरियाली, जागरूकता और जिम्मेदारी का संदेश देने का कार्य भी किया।

इस अवसर पर फोरेंसिक एक्सपर्ट एसआई दिलीप रावत विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ डॉ. जगदीश खतेड़िया, पिटोल सरपंच प्रतिनिधि मकन सिंह गुंडिया, पूर्व सरपंच काना गुंडिया, भिमफलिया सरपंच बलवंत मेड़ा, भाजपा नेता सुमेर सिंह बबेरिया, पत्रकार भूपेंद्र नायक व विनय पंचाल , उपसरपंच किशन नागर और पुलिस चौकी प्रभारी अशोक बघेल सहित पुलिस चोकी पिटोल का पूरा स्टाफ व अनेक सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीणजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भी आमंत्रित किया गया। बच्चों ने न केवल पौधारोपण में भाग लिया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के महत्व को भी समझा। कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें प्रकृति से जुड़ने और पेड़ों की देखभाल की प्रेरणा दी गई।
वृक्षारोपण के साथ ही छात्र छात्राओं को पौधे भी वितरित किए गए पश्चात जनसुनवाई के माध्यम से शिकायतों का निवारण भी किया गया |

एसआई दिलीप रावत ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्ष केवल जीवनदायिनी ऑक्सीजन नहीं देते, बल्कि वे धरती पर जीवन की निरंतरता बनाए रखते हैं। पौधे लगाना एक पहल है, लेकिन उनकी देखभाल करना असली जिम्मेदारी है।

डॉ. जगदीश खतेड़िया, सरपंच प्रतिनिधि मकन सिंह गुंडिया और चौकी प्रभारी अशोक बघेल ने भी वृक्षों के वैज्ञानिक, सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित लोगों और छात्र छात्रओ को प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर चलने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों और बच्चों द्वारा विभिन्न पौधों का रोपण किया गया। पूरे आयोजन में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल रहा। हरियाली महोत्सव ने एक सामाजिक जागरूकता अभियान का रूप लेते हुए सभी को प्रेरित किया कि वे अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाएं और उसका पालन-पोषण करें।

इस आयोजन ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया जिसको लेकर अतिथियों ने पुलिस चौकी प्रभारी अशोक बघेल सहित पुलिस चौकी स्टाफ सउनि सुरसिह चौहान व नरेन्द्र परमार ,प्रआ दिलीप डावर व सुभाष मुवेल ,आरक्षक मुकेश ,अजित, केलाश ,अमरसिह, अशरफ, मानव , कुबेरसिंह , गोपाल , नानुराम , अनसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका की भी सराहना की |