पूर्व सरपंच की संदिग्ध हालत में मौत परिवार का आरोप…. हत्या हुई है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति होगी स्पष्ट…. मौके पर पहुंची पुलिस….मामले की जांच शुरू
थांदला विकासखंड की ग्राम पंचायत पाड़ाधामंजर के पूर्व सरपंच दलसिंह पिता मगन बरजोट की बुधवार की रात संदिग्ध स्थिति में मृत्यु हो गई। प्रारंभिक रूप से परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। वहीं पुलिस का कहना है कि पूरे मामले पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। दलसिंह की मृत्यु की सूचना परिजनों को सुबह लगी। घटना की सूचना मिलते ही थांदला पुलिस मौके पर पहुंच गई है। और मामले की विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दलसिंह पिता मगन बरजोट का शव उनके घर से कुछ दूरी पर एक खाली के समीप मिला। ग्रामीणों के अनुसार दलसिंह के शरीर पर चोट के निशान भी है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एकत्रित हो गए। ग्रामीणजनों ने पुलिस से घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
थांदला पुलिस सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की पूरी जांच कर रही है। फिलहाल मामले में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आएगी।