सोमवार-रविवार रात्रि करीब 12:30 से 1:00 बजे के बीच करवड़ पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत माही नदी और करवड़ के बीच दो बाइक पर सवार करीब 6 बदमाशो ने मिलकर हमारे साथ लूट करने की नीयत से पत्थरबाजी ओर लट्ठबाजी की गई। जिसमे सांवरिया सेठ दर्शन कर आ रहे मोहनकोट निवासी वैभव सोलंकी, प्रकाश डामोर, पेटलावद निवासी मूलचंद गेहलोत, अनिकेत सोलंकी, हेमेंद्र भानपुरिया की क्रेटा कार एवं पेटलावद निवासी रोहन पिता नितिन जोशी की कार का शीशा फुट गया है। वही खवासा निवासी प्रद्युम्न बैरागी व शान ठाकुर की कार पर भी बदमाशो ने हमला किया था। घटना के बाद बदमाश मोके से फरार हो गए। घटना की जानकारी हमारे द्वारा करवड़ पुलिस को दी गई जिस पर दो पुलिस कर्मी मोके पर पहुचे थे, जिन्होंने बदमाशो की एक बाइक क्रमांक MP45ZD7718 डीलक्स को जप्त किया है और एक बैग भी बरामद हुआ है।