सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा ग्राम पंचायत कल्याणपुरा में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ,नशामुक्ति विषय पर नुक्कड़ नाटक, गीत व नशा मुक्ति की शपथ ली गई

झाबुआ, 08 जुलाई 2025। जिला स्तरीय एनकोड बैठक में कलेक्टर नेहा मीना द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में नशे के प्रति जागरूकता संबंधी गतिविधियां कार्यक्रम सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा उप संचालक श्री पंकज सांवले के मार्गदर्शन में आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी तारतम्य में 8 जुलाई को सामाजिक न्याय विभाग कलाकार श्रीमती कुसुम भूरिया श्रीमती सुमन सलाम द्वारा जनपद पंचायत झाबुआ अंतर्गत ग्राम पंचायत गड़वाड़ा में जागरूकता गतिविधियों की गई। कार्यक्रम में नशामुक्ति विषय पर नुक्कड़ नाटक, गीत व नशा मुक्ति की शपथ ली गई। इस दौरान उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री पंकज सांवले, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी प्रियंक पाटीदार, कलाकार कुसुम भूरिया, सुमन सलाम, ग्राम रोजगार सहायक श्री मेघसिंह वसुनिया व बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

जिला स्तरीय नारकोटिक्स कंट्रोल की बैठक में कलेक्टर नेहा मीना द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग जिला झाबुआ द्वारा जिले में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम/गतिविधियां संचालित की जा रही है।

इसी क्रम में सामाजिक न्याय विभाग से कलाकार श्रीमती सुमन सलाम व श्रीमती कुसुम भूरिया द्वारा 7 जुलाई को जनपद पंचायत झाबुआ अंतर्गत ग्राम पंचायत कल्याणपुरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें सचिव शर्मा खपेड़, उपसरपंच श्री प्रकाश राठौड़, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका व ग्रामीण जन उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत भगोर में भी नशामुक्ति गतिविधियां की गई। जिसमें सरपंच श्रीमती भूरीबेन भाबोर, सचिव श्री भुरजी कटारा, शास. कन्या मा. वि. प्रधान अध्यापिका ऋतु यादव व विद्यार्थी उपस्थित रहें।