दिनांक 14 दिसंबर 2024 को ग्राम मदरानी में चोरी की एक बड़ी वारदात हुई थी, जिसमें 5 से 6 दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की गई थी तथा एक शासकीय डॉक्टर के घर का भी ताला तोड़कर अज्ञात आरोपियों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।
इस गंभीर घटना पर थाना काकनवानी में अपराध क्रमांक 309/24 धारा 331(1), 305(ए) BNS के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई थी। पुलिस की तत्परता से एक आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि दो आरोपी फरार थे, जिन पर पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा इनाम भी घोषित किया गया था।
उक्त प्रकरण में संपत्ति संबंधी अपराधियों की धरपकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक श्री पदम विलोचन लोचन शुक्ल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ, तथा एसडीओपी श्री नीरज नामदेव के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्रीमती तारा मंडलोई, चौकी प्रभारी मदरानी श्री सुरेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रधान आरक्षक मोहनलाल हटीला, आरक्षक कन्हैयालाल, सैनिक दिलीप एवं साइबर टीम द्वारा लगातार कार्य किया गया।
इसी क्रम में आज दिनांक 16 जुलाई 2025 को मुखबिर की सूचना पर मदरानी रम्भापुर रोड से घटना में फरार चल रहे मुख्य आरोपी महेश पिता रालु मुनिया, निवासी ग्राम अलीपुरा को गिरफ्तार कर न्यायालय थांदला में पेश किया गया। आरोपी को रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने इस उत्कृष्ट कार्य के लिए पूरी टीम को बधाई दी और उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है।