मदरानी में कलश वंदन यात्रा का भव्य स्वागत, सामाजिक समरसता का लिया संकल्प

हितेन्द्र पंचाल मदरानी

मदरानी। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान का मदरानी में भव्य आगमन हुआ। यात्रा के पहुंचने पर ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के विचारों एवं उनके द्वारा दिए गए सामाजिक समानता, एकता, भाईचारे और समरसता के संदेश को स्मरण किया गया। उपस्थित लोगों ने समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह परमार, जिला महामंत्री दशरथ कट्ठा, जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल यादव, प्रफुल्ल धमानियाँ, वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रेमसिंह बसोड़, नितेश कटारा, शंकर सिंह चौहान, रघुनाथ धामनिया, हलिया भगत, दसू भूरिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कलश वंदन यात्रा के माध्यम से सामाजिक समरसता और एकजुटता का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संत रविदास महाराज के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में समानता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।